फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी में ज्ञान भारती ने संभाला सहायक अभियंता का कार्यभार

विज्ञापन
आनी में ज्ञान भारती ने संभाला एनएच के सहायक अभियंता का कार्यभार। संवाद
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी स्थित एनएच-305 सब डिवीजन में लंबे समय से रिक्त पड़े सहायक अभियंता पद को आखिरकार नया नेतृत्व मिल गया है। ज्ञान भारती ने औपचारिक रूप से सहायक अभियंता का कार्यभार संभाल लिया है। इस पद के कई माह से खाली रहने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े विकास और रखरखाव कार्य प्रभावित हो रहे थे, जिससे आम जनता और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। एसडीओ का पद रिक्त होने से एनएच-305 के आनी सब डिवीजन के अंतर्गत चल रहे विभिन्न कार्यों की गति धीमी पड़ गई थी। यह सब डिवीजन सैंज से लेकर जलोड़ी जोत तक की महत्वपूर्ण सड़क के रखरखाव और विकास की जिम्मेदारी संभालता है। यह मार्ग पर्यटन, स्थानीय आवाजाही और आपूर्ति व्यवस्था के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। नव नियुक्त सहायक अभियंता ज्ञान भारती इससे पूर्व लोक निर्माण विभाग के दलाश और आनी सब डिवीजन में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वह एनएच-305 पर कनिष्ठ अभियंता के पद पर भी कार्य कर चुके हैं, जिससे उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर काम करने का व्यापक अनुभव है। उनके पास एनएच से जुड़े तकनीकी, प्रशासनिक और फील्ड कार्यों की अच्छी समझ मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें