फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रारंग में गुरु संज्ञास मेला शुरू, छम नृत्य से दिखाई किन्नौर की संस्कृति

विज्ञापन
रारंग गांव में आयोजित राज्यस्तरीय गुरू संज्ञास मेला के शुभारंभ पर किन्नौरी नाटी पेश करते स्कूली
विज्ञापन
तहसीलदार मूरंग डाॅ. विक्रमजीत सिंह ने किया विधिवत शुभारंभ, स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए पेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में बुधवार शाम को पांच दिवसीय राज्य स्तरीय रांरग गुरु संज्ञास मेला शुरू हो गया। मेले के पहले दिन छम नृत्य लोगों के आर्कषण का केंद्र रहा। बतौर मुख्यातिथि पहुंचे तहसीलदार मूरंग डाॅ. विक्रमजीत सिंह ने मेले का शुभारंभ किया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान मेला कमेटी ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। तहसीलदार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रारंग गुरु संज्ञास सांज्ञस मेले का इतिहास बहुत पुराना है। इस मेले को राज्य स्तरीय मेले का दर्जा दिया गया। किन्नौर की संस्कृति अपने-आप में एक बहुत समृद्ध संस्कृति है। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रारंग के बच्चों ने सांस्कृति कार्यक्रम पेश किए। इसके अलावा हिम ज्योति पब्लिक स्कूल खदरा ने भी कार्यक्रम पेश कर खूब मनोरंजन किया। इस दौरान छम नृत्य लोगों के लिए आर्कषण का केंद्र रहा। इस मौके पर नायव तहसील दार इंद्रा वर्मा, तहसीलदार कल्पा डाॅ. कंचन देवी , प्रधान रारंग राजेंद्र नेगी और उपप्रधान रारंग रंजीत नेगी मौजूद रहे।

रारंग गांव में आयोजित राज्यस्तरीय गुरू संज्ञास मेला के शुभारंभ पर किन्नौरी नाटी पेश करते स्कूली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें