आनी में शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते बुद्धि सिंह ठाकुर। स्रोत : समिति
शिकायत निवारण समिति की बैठक में अध्यक्ष बुद्धि सिंह ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। शिकायत निवारण समिति को मिली जन समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाना चाहिए ताकि लोगों को समस्याओं से समय रहते निजात मिल सके। यह बात शिकायत निवारण समिति आनी की बैठक में अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने कही। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में शिकायत निवारण समिति आनी के गैर सरकारी सदस्यों से प्राप्त विभिन्न शिकायतों और समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के समाधान की स्थिति की नियमित समीक्षा की जाए और आवश्यक कार्यवाही शीघ्र अमल में लाई जाए। बैठक में राजस्व, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड, स्वास्थ्य, वन, शिक्षा विभाग, पुलिस प्रशासन और अन्य सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।