दतनगर में आयोजित जिला स्तरीय अंडर 19 छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने प
अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मनावाएंगे प्रतिभा का लोहा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। दत्तनगर स्कूल में आयोजित अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में किन्नू स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किन्नू स्कूल की छात्राओं ने भारतोलन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और एमएलए नंदलाल ने शानदार उपलब्धि के लिए किन्नू स्कूल की छात्राओं को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। दिव्यंका ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, मोक्षिता ने 49 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, सहारा ने 53 किलो भार वर्ग में रजत पदक और स्वीटी ने 55 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। वहीं, यशिका ने 64 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। अंकों के आधार पर जिला शिमला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किन्नू प्रथम रहा। वहीं, कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. प्रताप सिंह ने स्कूल के डीपी दुर्गा प्रसाद, शारीरिक शिक्षक राकेश खाची और समस्त स्कूल प्रशासन को इसका श्रेय दिया है। उन्होंने बच्चों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।