फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देवता वेदव्यास कुंईरी महादेव का कुमारसैन में भव्य स्वागत

विज्ञापन
देवता वेदव्यास कुंईरी महादेव के दर्शन को लेकर कुमारसैन में उमड़ा जनसैलाब। जागरूक पाठक
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आउटर सराज आनी के प्रसिद्ध देवता भगवान वेदव्यास कुंईरी महादेव का मंगलवार को कुमारसैन में भव्य स्वागत हुआ। देवता एक जून से अपने पवित्र धाम कुंईर से फागू शिमला की आठ दिवसीय धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। यात्रा के पहले पड़ाव में देवता साहिब नगान पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। उसके बाद लूहरी में वन विभाग ने भंडारे का आयोजन किया। शाम को कुमारसैन के कोटी मंढोली स्थित श्री कोटेश्वर महादेव स्थल में देवता के दर्शन के लिए भारी जनसैलाब उमड़ा। तीसरे पड़ाव में देवता पहली बार ऐतिहासिक रूप से नारकंडा पहुंचे, जहां बस स्टैंड पर देवलुओं ने देव नृत्य के साथ भव्य नाटी का आयोजन किया। भंडारे के बाद देवता साहिब मतियाना की ओर रवाना हुए। चौथे दिन देवता साहिब देवी मोड़ होते हुए फागू (गल्लू) पहुंचेंगे। यहां चार और पांच जून को स्थानीय भक्त शशिवाला की ओर से देवभोज का आयोजन किया जाएगा। देवता सचिव ठाकुर दास वर्मा ने बताया कि कुंईरी महादेव अपने तप, ज्ञान, संतान, व्यवसाय और बीमारियों के निवारण के लिए प्रसिद्ध हैं। जब किसी भक्त की मन्नत पूरी होती है, तो वे देवता साहिब को अपने घर मेहमाननवाजी के लिए आमंत्रित करते हैं। देवता साहिब को सालभर में सर्वाधिक धाम (भंडारे) और मेले आउटर सराज क्षेत्र में अर्पित किए जाते हैं। देवता कारदार इंद्र सिंह ने बताया कि इस ऐतिहासिक दौरे में तीन गढ़ और सात हार के देवलू भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें