फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर में शिव महापुराण का भव्य स्वागत, आज से शुरू होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। कुल्लू के नित्थर में मंगलवार को शिव महापुराण ग्रंथ का भव्य स्वागत किया गया। यह महापुराण कथा बुधवार से शुरू होगी। नित्थर के स्थानीय लोगों ने फूल बरसाकर और महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर शिव महापुराण का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं उपस्थित रहे। शिव महापुराण का वाचन बुधवार से आरंभ होगा। कथा वाचक जय चंद और रीतिका वशिष्ठ इस धार्मिक आयोजन में कथा सुनाएंगे। बुधवार को माता भुवनेश्वरी, चेबड़ी धनेश्वरी माता और धनाह महादेव भी बुधवार को महापुराण में शामिल होंगे। यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का संचार करेगा। स्थानीय लोग इस आध्यात्मिक कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस महापुराण के माध्यम से धर्म और संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें