फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ग्रामीणों ने पारंपरिक परिधानों में देवी-देवताओं के साथ डाली नाटी

विज्ञापन
किन्नौर के मोरंग में इष्ट देवता ओरमिक के मंदिर की प्रतिष्ठा में पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
मोरंग में इष्ट देवता ओरमिक के मंदिर की प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन, उमड़ा जनसैलाब
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर के मोरंग गांव में इष्ट देवता ओरमिक जी के मंदिर की प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय धार्मिक समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण भाग ले रहे हैं। रविवार को ग्रामीण पारंपरिक परिधानों में मंदिर पहुंचे और देवी-देवताओं के साथ नाटी डाली। मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर इष्ट देवता ओरमिक जी ने जाई, जनती, भांजा-भांजी और अन्य अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया। आयोजन समिति के अनुसार यह धार्मिक समारोह तीन दिनों तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे और पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह और शाम विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। स्थानीय परंपराओं के अनुसार विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। श्रद्धालुओं के लिए भजन-कीर्तन और भंडारे का भी प्रबंध किया गया है। आयोजकों के अनुसार यह समारोह क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें