फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 16वें वित्तायोग, कचरा प्रबंधन और जन सहभागिता बढ़ाने पर हुई चर्चा

विज्ञापन
ननखड़ी की करांगला पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में मौजूद ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
ननखड़ी विकास खंड की चार पंचायतों में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)।
पंचायती राज चुनाव के बाद सोमवार को ननखड़ी विकास खंड की चार पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। देलठ, करांगला, खमाडी और मझोली टिप्पर पंचायत में आयोजित विशेष बैठकों में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पंचायतों के विकास की रूपरेखा तैयार की। विकास खंड ननखड़ी की 4 पंचायतों में सोमवार को विशेष ग्राम सभाओं का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। इन बैठकों में पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। ग्राम सभाओं में 16वें वित्त आयोग के तहत प्रस्तावित कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई और पूर्व में संपन्न विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई। इसके अतिरिक्त गांवों में स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने, स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और जनसहभागिता बढ़ाने पर विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक के दौरान ग्राम पंचायत विकास योजना को लेकर ग्रामीणों की सहमति एवं अनुमोदन प्राप्त किए गए। उपस्थित ग्रामीणों ने पंचायतों के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए अपने सुझाव भी दिए। विशेष ग्राम सभाओं का उद्देश्य स्थानीय विकास योजनाओं में आम जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना और पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना रहा। आयोजन सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें