ज्यूरी में चिट्टा मुक्त प्रदेश की शपथ लेते ग्रामीण और आईटीबीपी के जवान। संवाद
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। चिट्टे के खिलाफ ज्यूरी के मेमोरियल मैदान में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। पंचायत प्रधान तामपा देवी की अध्यक्षता में हुई इस सभा में क्षेत्र के लोगों के साथ आईटीबीपी की 43 वीं बटालियन के अधिकारी और जवान भी शामिल हुए। पंचायत प्रधान तामपा देवी ने सभी को चिट्टा मुक्त समाज निर्माण की शपथ दिलाई। साथ ही चिट्टे के उपयोग न करने और किसी को उपयोग न करने देने का आह्वान किया। ज्यूरी पंचायत के उप प्रधान अरुण शर्मा ने लोगों से बच्चों को चिट्टे से दूर रखने और चिट्टा तस्करों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर आईटीबीपी की 43 वीं बटालियन के सहायक सेनानी धमेंद्र ने भी लोगों से अपने और आसपास के बच्चों को चिट्टे से बचाने के लिए दृढ़ संकल्प लेने की अपील की। इस अवसर पर पंचायत सचिव इंद्र कुमार, पंचायत सदस्य देवराज, नीलम लास्टी, महिला मंडल और युवक मंडल के प्रधान सचिव सहित कई लोगों ने भाग लिया।