फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ग्राम रोजगार सेवकों ने की ग्यारह प्रतिशत डीए की किस्त की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू )। नेरवा के ग्राम रोजगार सेवकों ने ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डीए की बकाया ग्यारह प्रतिशत राशि को प्रदेश के अन्य कर्मचारियों की तर्ज पर देने की मांग की है। ग्राम रोजगार सेवक संघ शिमला के पूर्व अध्यक्ष मोहिंदर नामटा ने विभाग से ग्यारह प्रतिशत डीए को रोकने के लिए विभाग के फरमान को रद्द करके अन्य कर्मचारियों की तरह मेडिकल सुविधा लाभ देने की मांग की है। मंत्री से मुलाकात के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष मोहिंदर नामटा, प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष राकेश शुक्ला, नरेश शर्मा, ज्ञान रावत, गोपाल दिलाईक, अत्तर तोमर, प्रकाश, प्रताप चौहान, रीता, कल्पना, बंसी लाल, दिला राम और राजिंदर जगत राम आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें