रामपुर बुशहर। गोविंद वल्लभ पंत राजकीय महाविद्यालय रामपुर की सोच लिटरेरी सोसायटी ने मंगलवार को मातृत्व दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। प्राचार्य ने मातृत्व और मां के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि एक मां के महत्व और माताओं के अपने बच्चों के लिए किए जाने वाले बलिदान के बारे में सभी को जागरूक होना आवश्यक है। बिना मां के एक व्यक्ति का जीवन परिपूर्ण होना कठिन है। कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापकों ने अपने-अपने विचार मां पर व्यक्त किए। विभाग के छात्र और छात्राओं ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त कर अपनी माताओं के प्रति श्रद्धा और प्रेम भाव जताने का आह्वान किया। मातृत्व दिवस पर कक्षा में परिचर्चा आयोजित की गई। संवाद