राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल एनजेपीसी परियोजना क्षेत्र का दौरा करते हुए। संवाद
रामपुर बुशहर। अपने दो दिवसीय शिमला जिला के रामपुर दौरे के दौरान, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 1500 मेगावाट के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना स्थल भी गए। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उनके साथ रहीं। राज्यपाल अंडरग्राउंड टनल और टरबाइन परिक्षेत्र गए, जहां परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने उन्हें परियोजना की इंजीनियरिंग से अवगत करवाया। राज्यपाल को एक प्रस्तुति के जरिये उपलब्धियां एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। महाप्रबंधक इलेक्ट्रिकल विकड महाजन और पंकज चौधरी ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।