रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला के अवसर पर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने पत्नी बिंदु गुप्ता के साथ मेला मैदान पाटबंगला में लगाई गई एसजेवीएन की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एसजेवीएन के मंडप का अवलोकन किया और जलविद्युत परियोजनाओं से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन के परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने राज्यपाल को परियोजना की कार्यप्रणाली, विद्युत उत्पादन क्षमता और बिजली उत्पादन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में शिमला जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा एसजेवीएन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।