रिकांगपिओ (किन्नौर)।
पूह उपमंडल के मूरंग झूला में 10 अप्रैल को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम होगा। इसे लेकर उपायुक्त कार्यालय परिसर के सम्मेलन कक्ष में बैठक हुई। अध्यक्षता उपायुक्त डॉॅ. अमित कुमार शर्मा ने की। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि इस कार्यक्रम में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्यक्रम के दौरान उठाई गई जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करें और विभागीय स्टॉल स्थापित कर राज्य सरकार की जनहितैषी एवं सर्वस्पर्शी योजनाओं की जानकारी निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों को प्रदान करें। परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भवन रिकांगपिओ घनश्याम दास शर्मा ने बैठक का संचालन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक किन्नौर सुशील कुमार शर्मा, जिला विकास अधिकारी प्यारे लाल नेगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Ends