रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला के कल्पा विकास खंड की पोवारी के पंचायत घर में मंगलवार को महिला एवं बाल विकास ने एक दिवसीय जागरुकता शिविर लगाया। जिला कार्यक्रम विभाग की मीरा ने कहा कि जागरुकता शिविर में ग्रामीणों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने ग्रामीणों को राज्य सरकार की मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, शगुन योजना और केंद्र सरकार के पोषण अभियान के बारे में जानकारी दी। इस दौरान आरनू, वन स्टॉप सेंटर से दीपक, स्थानीय पंचायत जन प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका उपस्थित रहें।