पीजी कॉलेज रामपुर के छात्र छात्राओं ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ। संवाद
रामपुर और रिकांगपिओ कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/रिकांगपिओ। राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को ईको क्लब और एनएसएस इकाई के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ की। शपथ में छात्रों ने एकजुट होकर पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त बनाने का प्रण लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने छात्रों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील और कृतज्ञ होने का संदेश दिया। इस दौरान इको क्लब के संयोजक डॉ. अनीता, डॉ.सविता नेगी, डॉ. सुरेखा नेगी, डॉ. विपिन शर्मा, डॉ. महेश्वर ठाकुर, प्रो. अनुराधा और प्रो. किरण उपस्थित रहे। वहीं, ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ जिला किन्नौर में एनएसएस और ईको क्लब ने एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया। 30 स्वयंसेवियों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की, झाड़ियों को काटा, रास्तों की मरम्मत की, बोटेनिकल गार्डन और आसपास के स्थानों में पौधरोपण किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता ने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत साफ-सफाई, स्वच्छ पर्यावरण, पौधरोपण और औषधीय पौधों के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने महाविद्यालय में विद्यार्थियों और प्राध्यापकों के बीच स्वस्थ, मजबूत संबंधों और सामाजिक गतिविधियों में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए बधाई दी। इस दौरान क्लब के समन्वयक डॉ. सीधेश्वरी, प्रो. आंचल, प्रो. विजय संसपाल और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शेर सिंह नेगी उपस्थित रहे।
पीजी कॉलेज रामपुर के छात्र छात्राओं ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ। संवाद
पीजी कॉलेज रामपुर के छात्र छात्राओं ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ। संवाद