निरमंड कॉलेज में आयोजित तकनीकि सत्र में एबीसी आईडी बनाने के बारे में जानकारी देती प्रो. प्रियं
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय निरमंड में सोमवार को विद्यार्थियों के लिए एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिटस एबीसी आईडी निर्माण के लिए एक तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. राजन नेगी ने बताया कि एबीसी एक डिजिटल स्टोरहाउस है, जिसमें विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों के क्रेडिट अंक से संबंधित जानकारी रहती है। डाॅ. प्रियंका ठाकुर, डाॅ. गौरव सूद और कनिष्ठ लिपिक हिमांशु भार्गव ने इस दौरान तकनीकी सत्र का संचालन किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं की एबीसी आईडी बनाने में मदद की। डाॅ. प्रियंका ठाकुर ने बताया कि एबीसी आईडी के माध्यम से छात्र अपनी सभी मार्कशीट, प्रमाणपत्र और डिग्री एक ही स्थान पर संग्रहीत कर सकते है।