फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्वयंसेवियों ने संवारा आनी कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी स्थित हरिपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मंगलवार को परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। एक दिवसीय शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विजय कुमार और सह कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सीमा वर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने के लिए विभिन्न स्थलों पर सफाई की गई। सभी स्वयंसेवियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई के साथ-साथ सड़क के किनारों में उगी झाड़ियां और घास की कटाई की, सूखे पत्ते और प्लास्टिक सामग्री को हटाया। इसके अलावा फूलों और छोटे पौधों की क्यारियों को भी संवारा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नरेंद्र पॉल ने सभी स्वयंसेवकों के कार्य की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। शिविर के अंतिम दो घंटे के लिए सभी स्वयंसेवकों को माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण को लेकर कार्यक्रम अधिकारियों ने प्रशिक्षण दिया। उसके बाद महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अधिकतर स्वयंसेवकों का पंजीकरण माई भारत पोर्टल पर करवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें