20 को बीटेक द्वितीय वर्ष की स्पॉट राउंड से होगी सीधी भर्ती
पात्र अभ्यर्थी सुबह 10 बजे पहुंचे कोटला कॉलेज : शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। उपमंडल रामपुर के महात्मा गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला ज्यूरी में बीटेक द्वितीय वर्ष लैटरल एंट्री लिए स्पॉट राउंड का आयोजन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के अनुसार बीटेक द्वितीय वर्ष की ऑनलाइन लैटरल एंट्री स्कीम के तहत दो चरण पूरे हो चुके हैं। अब काउंसलिंग के बाद रिक्त सीटों को भरने के लिए संस्थान को अपने स्तर पर स्पॉट राउंड आयोजित करने की अनुमति दी गई है। 20 अगस्त को एमजीजीईसी कोटला ज्यूरी के कॉलेज में खाली सीटों की भर्ती के लिए हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर से अनुमति मिलने के बाद ये स्पॉट राउंड का आयोजन हो रहा है। एमजीजीईसी कोटला ज्यूरी के कार्यकारी निदेशक/ प्रधानाचार्य अमितेश शर्मा ने बताया कि स्पॉट राउंड मेरिट के आधार पर आयोजित होगा। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी 20 अगस्त को सुबह 10:00 बजे कोटला कॉलेज में पहुंच कर प्रवेश प्रक्रिया में सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ भाग ले सकते हैं। विभिन्न शाखाओं में उपलब्ध रिक्त सीटों की जानकारी के लिए अभ्यर्थी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट उहहमबण्ंबण्पद पर उपलब्ध नोटिस देख सकते हैं। विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार प्रवेश लेने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को प्रवेश शुल्क के अतिरिक्त 4600 विश्वविद्यालय शुल्क एवं प्रॉस्पेक्टस शुल्क के रूप में जमा करवाने होंगे।