फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा कल

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा 25 मई को आयोजित की जाएगी। स्कूल शिक्षा उप निदेशक अरुण गौतम ने बताया कि यह परीक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भावानगर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पूह में आयोजित की जाएगी।उन्होंने बताया कि यह परीक्षा एनसीईआरटी सोलन की ओर से करवाई जाती है। पूर्व में दो मार्च को आयोजित की जानी थी, लेकिन जिले में भारी बर्फबारी के कारण उपायुक्त ने परीक्षा को स्थगित कर दिया था। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में वे छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं, जिन्होंने पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। आवेदकों को एनसीईआरटी सोलन की ओर से रोल नंबर जारी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से तीनों परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्र पहुंचा दिए गए हैं। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें