रामपुर बुशहर।
रामपुर कॉलेज में इग्नू केंद्र ने जुलाई सत्र 2026 के लिए प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तिथि को बढ़ा दिया है। विद्यार्थी स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कार्यक्रम के लिए इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तिथि को 31 जुलाई से बढ़ाकर 16 अगस्त कर दिया है। अध्ययन केंद्र 1110 राजकीय महाविद्यालय रामपुर की सहायक समन्वयक प्रोफेसर प्रोमिला कुमारी ने बताया कि सक्षम प्राधिकारी ने तिथि को बढ़ाया है। इग्नू के पाठ्यक्रम विशेष रूप से नौकरीपेशा लोगों, गृहिणियां, व्यवसायों और उन युवाओं के लिए लाभकारी है, जो किसी कारणवश नियमित शिक्षण संस्थानों से अपनी पढ़ाई नहीं कर पा रहे। इग्नू में पहले से अध्यनरत विद्यार्थी जिन्होंने अभी तक पुनः पंजीकरण नहीं करवाया, वह भी 16 अगस्त तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।