निरमंड (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरगा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत छात्राओं के लिए पांच दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विशेष प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षक कमल कांत राणा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के बेसिक मूवमेंट, हमले से बचाव, मानसिक सतर्कता और आत्मविश्वास बढ़ाने की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में छात्राओं ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया।