आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुंगश में मॉकड्रिल के जरिये बच्चों ने आपदा से निपटने का अभ्यास किया। इस दौरान कुंगश स्कूल की छात्राओं ने आत्म रक्षा के गुर भी सीखे। एनजीओ ने छात्राओं को बड़े सरल और सहज तरीके से आत्मरक्षा के तरीके बताए। इस अवसर पर स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य निर्मल कुमार, प्रवक्ता वेद प्रिया जम्बाल, प्रवक्ता डालमिया ठाकुर समेत व शिक्षक मौजूद रहे।