फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छात्राओं ने क्रोशिये से बनाए गुलदस्ते और सजावट के सामान

विज्ञापन
पीजी कॉलेज रामपुर के छात्रावास की छात्राओं ने सीखे हस्तशिल्प के गुर। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
कन्या छात्रावास की छात्राओं ने हस्तशिल्प का लिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर के जनजातीय कन्या छात्रावास में पांच दिवसीय स्वरोजगार मॉड्यूल कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में छात्राओं ने हस्तशिल्प का प्रशिक्षण लिया। छात्राओं ने क्रोशिये से फूल, गुलदस्ते और अन्य सजावट के सामान तैयार किए। पांच दिवसीय कार्यशाला में छात्राओं ने महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस कार्यशाला में तीनों कन्या छात्रावास की छात्राओं ने भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने चीफ वार्डन, को-चीफ वार्डन और तीनों कन्या छात्रावास की छात्राओं को बधाई दी। इस कार्यशाला में छात्राओं ने जनजातीय कन्या छात्रावास की छात्रा पवना और साक्षी जिष्टू से क्रोशिये और धागे से बने अलग-अलग तरह की कला एवं हस्तशिल्प की वस्तुएं बनाना सिखाया। छात्राओं ने क्रोशिये से फूल, फूलों के गुलदस्ते, फूलदान, हेयर रबर, बैग, सजावटी वस्तुएं और अन्य हस्त निर्मित सामग्री तैयार की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें