फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर से लापता लड़की को तांदी में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर से लापता हुई एक लड़की को पुलिस ने तलाश कुल्लू जिले के तांदी से ढूंढ निकाला है। पुलिस ने लड़की को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है। पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक लड़की के परिजनों ने 26 अगस्त को पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी बेटी लापता हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रामपुर थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 332(सी), 115(2), 324(4) और 137(2) के तहत मामला दर्ज किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश के लिए लगातार प्रयास किए गए। पुलिस टीम के अथक प्रयासों से लापता हुई लड़की को पुलिस टीम ने तांदी, तहसील आनी, जिला कुल्लू से सुरक्षित बरामद किया। जांच में सामने आया कि लड़की घर से किसी को बिना बताए कहीं चली गई थी। पुलिस ने बरामद की लड़की को आवश्यक औपचारिकताओं के बाद सुरक्षित रूप से उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें