नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उप तहसील की लोट पंचायत के लटांडागई में गिंदु मेले का आयोजन किया गया। मेले में महिलाओं ने नाटी डालकर समां बांधा। पुरुषों ने गिंदु का खेल खेलकर लोगों का मनोरंजन किया। मेले का आयोजन माता भुवनेश्वरी दुरहा के सानिध्य और आशीर्वाद से क्षेत्र में खुशहाली के रूप में मनाया जाता है। भुवनेश्वरी माता मंदिर कमेटी दुरहा के कारदार शेर सिंह ठाकुर ने बताया कि कई साल के बाद गिंदु मेला मनाया गया है। मेला मकर संक्रांति के बाद मनाया जाता है। इसमें लोट पंचायत के हर गांव के लोग भाग लेते हैं। महिलाएं और पुरुष सामूहिक नाटी में भाग लेते हैं l