संवाद न्यूज एजेंसी नेरवा (रोहड़ू )। सिविल सप्लाई कारपोरेशन की चौपाल स्थित गैस एजेंसी की ओर से विभिन्न पंचायतों में गैस उपभोक्ताओं के फिंगर प्रिंट लिए जा रहे हैं। इसी अभियान के अंतर्गत 10 व 11 जुलाई को नगर पंचायत नेरवा के कार्यालय में दो दिवसीय शिविर लगाया गया। इस दौरान गैस एजेंसी के प्रभारी वीरेंद्र शर्मा ने उपभोक्ताओं से फिंगर प्रिंट दर्ज करवाने का आग्रह किया है। इस शिविर में नेरवा नगर पंचायत सहित अन्य पंचायतों के उपभोक्ता भी फिंगर प्रिंट दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस प्रक्रिया के समाप्त होने तक जो उपभोक्ता इस औपचारिकता को पूरा नहीं करेंगे, उन्हें भविष्य में गैस सिलिंडर लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है ।