फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बायोमेट्रिक ईकेवाईसी नहीं करवाई तो बंद होगा गैस कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। एलपीजी गैस कनेक्शन के लिए बायोमेट्रिक ईकेवाईसी अनिवार्य है। सिविल सप्लाई कार्पोरेशन इंडेन गैस एजेंसी चिड़गांव के प्रभारी दिग्विजय शरवाण ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने बायोमेट्रिक ईकेवाईसी नहीं करवाई है, तो गैस कनेक्शन बंद हो सकता है और उपभोक्ता गैस सिलिंडर भरवाने से भी वंचित रह सकता है। यदि किसी उपभोक्ता की ईकेवाईसी हुई है, तो वह अपना मोबाइल नंबर गैस पासबुक के साथ अवश्य रजिस्टर करवाएं। क्योंकि बिना मोबाइल के अब गैस सिलेंडर बुक नहीं होंगे। यदि किसी उपभोक्ता का केवल मोबाइल नंबर ही अपडेट है और बायोमेट्रिक ईकेवाईसी नहीं हुई है। वह अपनी एलपीजी गैस की बायोमेट्रिक ईकेवाईसी प्रक्रिया को जल्द पूरा कर लें। इसे उपभोक्ता गैस एजेंसी चिड़गांव में स्वयं आकर करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें