फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीएमसी केंद्रों से खाली हाथ लौटने को मजबूर बागवान : चेतन बरागटा

विज्ञापन
भाजपा सोशल मीडिया एव‍‍ं आईटी सेल के प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा
विज्ञापन
रोहड़ू। एचपीएमसी के केंद्रों में स्प्रे ऑयल और बागवानी उपकरण उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। एचपीएमसी केंद्रों के बाहर दिनभर लंबी कतारों में लगकर भी बागवानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। यह कांग्रेस सरकार की विफलता का उदाहरण है। भाजपा सोशल मीडिया एवं आईटी सेल के प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा ने कहा कि कोटखाई के गुम्मा एचपीएमसी केंद्र में करीब 12 हजार बागवान पंजीकृत हैं। हाल यह है कि केंद्र में मात्र 500 कैनी ट्री स्प्रे ऑयल की आपूर्ति की गई, जो कुछ ही घंटों में समाप्त हो गई। उन्होंने कहा कि बागवान घंटों तक कतारों में खड़े रहे, लेकिन पर्याप्त सामग्री न मिलने से निराश होकर लौटना पड़ा। यही हालत रोहड़ू एचपीएमसी केंद्र में देखने को मिले। चेतन बरागटा ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय एचपीएमसी के केंद्रों में स्प्रे ऑयल के साथ खाद, चपाटिया पेस्ट, ब्लाइटॉक्स, कीटनाशक, बोर्डो मिक्सचर और स्प्रे मशीनें समेत अन्य बागवानी उपकरण उपलब्ध रहते थे। वर्तमान सरकार की लचर कार्यप्रणाली के चलते बागवानों को आज परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस गंभीर समस्या पर सेब बहुल क्षेत्र के विधायक और प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री चुप्पी साधे बैठे हैं। उन्हें केवल चुनाव के समय ही बागवानों की याद आती है। बरागटा ने मुख्यमंत्री से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर स्प्रे ऑयल सहित आवश्यक कृषि उपकरण की नियमित और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि बागवानों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें