फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बरसात में हुए नुकसान पर बागवानों को नहीं मिली राहत, सरकार से मांगी मदद

विज्ञापन
बीती साल बरसात के दौरान लोगों के बगीचों को हुए नुकसान। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई क्षेत्र में बरसात के दौरान हुए भूस्खलन से बागवानी को भारी नुकसान हुआ। कई बागवानों के बगीचे तबाह हो गए। सेब और अन्य फलों के पौधे नष्ट हो गए। जमीन खिसकने से खेती योग्य भूमि भी प्रभावित हुई। हालांकि, नुकसान के बाद प्रशासन ने मौके का दौरा भी किया, लेकिन आज दिन तक प्रभावित बागवानों को सरकार से किसी प्रकार की राहत नहीं मिली है। स्थानीय बागवान संदीप, तेज राम डोगरा, अंकित और दामोदर दास ने कहा कि उन्होंने अपनी समस्या प्रशासन के समक्ष रखी, लेकिन अब तक न तो आर्थिक सहायता मिली और न ही किसी अन्य प्रकार की राहत प्रदान की गई। उन्होंने सरकार से मांग की है कि यदि अभी आर्थिक मदद देना संभव नहीं है, तो कम से कम जिन बागवानों का नुकसान हुआ है उन्हें उद्यान केंद्रों के माध्यम से मुफ्त में पौधे उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि वे दोबारा अपने बगीचों को तैयार कर सकें। बागवानों का कहना है कि भूस्खलन से खेत गिर गए थे। पौधे भी चपेट में आ गए थे, जिससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने सरकार और उद्यान विभाग से जल्द ठोस कदम उठाने की अपील की है, ताकि प्रभावित बागवानों को राहत मिल सके और उनकी आजीविका दोबारा पटरी पर लौट सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें