रामपुर बुशहर। रामपुर थाना के अंतर्गत रामपुर पुलिस ने पांच लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। पुलिस ने सार्वजनिक क्षेत्र में जुआ खेलने के आरोप में मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
सभी ढाबे में जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने जुए में दाव पर लगी 12,600 रुपये की राशि भी बरामद की है।
पुलिस ने इस मामले में मनोज, संतोष, जगत सिंह महिंद्र और शवंत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने बताया कि जुआ खेलते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।