पेशियों से गैर हाजिर रहने पर अदालत ने भगोड़ा किया था घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जुब्बल थाना की पुलिस ने मारपीट के 11 साल पुराने मामले में भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पेशियों से लगातार गैर हाजिर रहने पर अदालत ने भगौड़ा घोषित किया था। आरोपी जुब्बल के झरग गांव निवासी 42 वर्षीय सुरेंद्र सिंह पर फरवरी 2015 में मारपीट करके गंभीर चोट पहुंचाने की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने मामला अदालत में दाखिल किया। आरोपी को पेशियों पर हाजिर होने के लिए समन, वारंट आदि जारी किए गए, लेकिन वह लगातार गैर हाजिर रहा। इसके बाद अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी करार दिया। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था। पुलिस टीम ने प्रयास, तकनीकी और सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया।