युवा कांग्रेस किन्नौर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कल्पा
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर युवा कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बुधवार को कल्पा स्थित बालिका आश्रम में फल, जूस, कॉपी और पेन वितरित किए। यह कार्यक्रम किन्नौर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अजय ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव दीपक ब्राइस, हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर एस.पी. क्यूलो माथस, जिला युवा कांग्रेस के पूर्व कार्यालय सचिव नवीन चारस, किन्नौर युवा कांग्रेस के महासचिव दिनेश ठूरकयान, पूह ब्लॉक उपाध्यक्ष पुण्यकीर्ति ब्रासकोन, नीरज नेगी, दीपेंद्र और दीपक माथस सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।