फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नारकंडा में फ्रूटेक्स मंडी शुरू, पहले दिन सात हजार पेटियां पहुंचीं

विज्ञापन
नारकंडा में फ्रूटेक्स मंडी में सेब बेचने पहुंचे बागवान। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। सेब सीजन के लिए नारकंडा के पास फ्रूटेक्स मंडी का शुभारंभ हो गया है। मंडी खुलने के साथ ही बागवान अपनी सेब की खेप लेकर पहुंचे, जिससे परिसर में चहल-पहल दिखी। शुक्रवार को मंडी में सात हजार छोटी और बड़ी सेब की पेटियां पहुंचीं। मंडी के मुख्य संचालक प्रणीत कुमार, दिनेश नेगी और रमेश नेगी ने बताया कि उनका उद्देश्य बागवानों को बेहतर सेवाएं देना है। बागवानों को पारदर्शी तरीके से उचित मूल्य दिलाएंगे। भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाएगा। दिनेश नेगी ने कहा कि कि भविष्य में मंडी में और अधिक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। इससे बागवानों को विपणन प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय बागवान सुरेंद्र ठाकुर, दीप सिंह, अमर सिंह और दीपक ने मंडी की सराहना की। उन्होंने कहा कि फ्रूटेक्स मंडी में उन्हें हमेशा बेहतर दाम मिलते हैं। साथ ही, भुगतान की चिंता भी नहीं रहती। मंडी बागवानों को तुरंत नकदी भुगतान की सुविधा देती है। यह व्यवस्था उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करती है। संचालकों का कहना है कि वे केवल सेब खरीदने तक सीमित नहीं हैं। उनका लक्ष्य बागवानों का भरोसा जीतना और उन्हें बेहतर सेवाएं देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें