फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड में एसडीएम कार्यालय के बाहर खोला मोर्चा

विज्ञापन
निरमंड एसडीएम कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते किसान सभा के सदस्य। स्रोत : सीटू
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)। सीटू और हिमाचल किसान सभा ने बुधवार को निरमंड में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कामगारों ने श्रम कानून, किसानों को फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य, मनरेगा में रोजगार, परियोजना प्रभावित किसानों की समस्याओं, जमीन से बेदखली के खिलाफ, दूध उत्पादकों की समस्याओं, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर मोर्चा खोला। इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से लागू की जा रहीं जन विरोधी नीतियों, देश के संविधान और लोकतंत्र पर हो रहे हमलों के खिलाफ रैली निकाली। प्रदर्शन को हिमाचल किसान सभा के जिला महासचिव देवकी नंद, किसान सभा जिला उपाध्यक्ष रणजीत ठाकुर, कपिल ठाकुर, रेखा चौहान, सीटू ब्लॉक अध्यक्ष सुषमा, सचिव परमिंदर, परस राम ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मजदूरों के वेतन को महंगाई और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के साथ नहीं जोड़ा जा रहा है। नए श्रम कानून से भारत के मजदूरों पर अस्थिर रोजगार, कम वेतन, कमजोर सामाजिक सुरक्षा का चौतरफा हमला होगा। इस मौके पर दुर्गा नंद, सरोजा, सरोजनी, कला देवी, पिंकी देवी, ऊषा देवी, निहाल चंद, किशन, रणजीत, अशोक, सन्नी, उगम राम, रमेश, दौलत राम, मदन, महेश्वर, सुरेश, भोगा राम, गुलाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें