राजकीय महाविद्यालय कुमारसैन में फ्रेशर्स पार्टी के आयोजित में उपस्थित विद्यार्थी और शक्षिक
महाविद्यालय कुमारसैन में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय कुमारसैन में वीरवार को प्रथम सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मानव पमराल को मिस्टर फ्रेशर और शगुन को मिस फ्रेशर चुना गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके गांधी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने नवागंतुक विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश का खूब तालियां बटोरीं। विद्यार्थियों ने नाटी, पंजाबी, पहाड़ी और शास्त्रीय नृत्य सहित अन्य प्रस्तुतियां पेश कीं।