फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छितकुल में 15 सेंटीमीटर बर्फबारी, वाहनों की आवाजाही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले में देर शाम से ऊंची चोटियों में बर्फ बर्फबारी होने से शीत लकर का प्रकोप बढ़ गया है। छितकुल में शुक्रवार रात करीब 15 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। इस वजह से छितकुल के लिए वाहनों की आवाजाही दूसरे दिन भी बंद रही। हालांकि किसान बागवान बर्फबारी होने से गदगद हैं लेकिन सड़क अवरुद्ध होने से उन्हें दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। छितकुल के साथ ही रक्षम सांगला, नाको, आसरंग, लिप्पा, नेसंग, कुन्नू चारंग, रूश्कलंग और नेंसग सहित अन्य क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है। शनिवार को पर्यटन स्थल कल्पा का अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान -11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। परिवहन निगम डिपो रिकांगपिओ के अड्डा प्रभारी सुमन नेगी ने बताया कि रिकांगपिओ से शिमला और काजा की ओर वाहनों की आवाजाही हो रही है। जिले के सभी ग्रामीण सड़कों पर अभी बस सेवाएं सुचारु रूप से चल रही हैंं। हालांकि छितकुल में अधिक बर्फबारी होने से संपर्क मार्ग बंद हो गया है। सड़क खुलते ही बसों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।
बीरबल नेगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें