फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सराहन में 40 मरीजों के करवाए निशुल्क ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। सराहन में बुशहर स्पोर्ट्स कल्चर एवं एनवायरमेंट एसोसिएशन ने सराहन समेत आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए सराहनीय पहल की। संस्था ने 40 मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन किए। संस्था ने 23 अगस्त को सराहन में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लिया। शिविर में 945 लोगों की निशुल्क नेत्र जांच की। नेत्र जांच के बाद ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों में से 40 मरीजों के निशुल्क नेत्र ऑपरेशन संस्था की ओर शुक्रवार को पूरे करवाए गए। इस पहल से जरूरतमंद लोगों को काफी राहत मिली है। संस्था के पदाधिकारी राहुल सोनी ने कहा कि भविष्य में भी क्षेत्र के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें