फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुई पंचायत में 25 को लगेगा निशुल्क हृदय जांच शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
नारकंडा (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

विकासखंड नारकंडा की कुई पंचायत में 25 अगस्त को निशुल्क हृदय जांच शिविर लगाया जाएगा। फाउंडेशन और ग्रीनबेरी आरकेजी वेलफेयर फाउंडेशन, नारकंडा के संयुक्त तत्वावधान में हैप्पी हार्ट मिशन के तहत शिविर लगेगा। आयोजकों के अनुसार शिविर में ग्रामीणों को हृदय स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी जाएगी। शिविर में ब्लड प्रेशर जांच और ईसीजी जांच जैसी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। लोगों को हृदय रोगों से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली और समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने के संबंध में भी जागरूक किया जाएगा। कुई पंचायत प्रधान अंकिता वर्मा ने लोगों से आग्रह किया कि वे शिविर में आएं और परिवार के अन्य सदस्यों को भी आएं। शिविर में उपप्रधान भूपेंद्र मेहता, ग्रीनबेरी आरकेजी वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य राम लाल वर्मा सहित अन्य उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें