फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कांगल पंचायत में निशुल्क हृदय जांच शिविर 20 अगस्त को

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को हृदय रोगों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के भी दिए जाएंगे टिप्स
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
विकास खंड नारकंडा की कांगल पंचायत में 20 अगस्त को निशुल्क हृदय जांच शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर प्लान फाउंडेशन और ग्रीनबेरी आरकेजी वेलफेयर फाउंडेशन नारकंडा के संयुक्त तत्वावधान में लगाया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को हृदय संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक करने के साथ समय रहते स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध करवाना है। आयोजकों के अनुसार शिविर हैप्पी हार्ट मिशन के अंतर्गत लगाया जा रहा है। शिविर में क्षेत्र के लोगों को हृदय स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न सेवाएं पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध करवाईं जाएंगी। इनमें ब्लड प्रेशर की जांच, ईसीजी जांच, हृदय जोखिम मूल्यांकन और डॉक्टर से परामर्श प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके साथ ही लोगों को हृदय रोगों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में स्वास्थ्य जागरूकता भी प्रदान की जाएगी। पंचायत के लोगों के साथ आसपास की पंचायतों कोटिघाट, मौगड़ा और जंजैली क्षेत्रों के लोग भी निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। आयोजकों ने अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने और हृदय संबंधी जानकारी प्राप्त करने का आग्रह किया है। निशुल्क हृदय जांच शिविर का उद्घाटन पंचायत समिति सदस्य वेद प्रकाश वर्मा करेंगे। वहीं, कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कांगल के प्रधान सुमन शर्मा और उप प्रधान योगेश वर्मा की उपस्थिति रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें