फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 12 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचार में लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के निचार उपमंडल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचार में 12 अगस्त से एकीकृत स्वास्थ्य जागरुकता अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर और सघन अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि अभियान का शुभारंभ उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा करेंगे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सौजन्य से शुरू होने वाले इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि किन्नौर जिले के लोगों को उनके घरद्वार के निकट बेहतर और निशुल्क उपचार उपलब्ध हो सके। स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों को मुफ्त दवाइयां भी प्रदान की जाएंगी। डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि इस निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में छाती का एक्सरे, रक्तचाप की जांच, हीमोग्लोबिन, टीबी, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, सी, यौन संचारित रोग और मधुमेह जैसे रोगों की निशुल्क जांच की जाएगी। जिन लोगों को उपचार की आवश्यकता होगी, उनका उपचार क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ लाकर किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी लोगों से अपील की है कि वे इन निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें