रोहड़ू । हाटेश्वरी माता जन कल्याण समिति ने हाटकोटी माता मंदिर परिसर में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर में लोगों के रक्तचाप, शुगर सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। समिति ने जुब्बल-रोहड़ू क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। हाटेश्वरी माता जन कल्याण समिति वर्ष 2009 से समाज कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। समिति बाढ़ प्रभावितों की सहायता, अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को सहयोग देने और विभिन्न अवसरों पर सेवा शिविर आयोजित करने जैसे कार्यों में योगदान देती रही है। इसी सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए समिति ने लोगों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शिविर लगाया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मनीष जोधटा, उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, सचिव वीरेंद्र शर्मा, सहसचिव संजीव चौहान, कोषाध्यक्ष विनय कायथ, प्रशासनिक प्रबंधक आशीष शर्मा, मीडिया प्रबंधक सुशील भिख्टा, प्रशासनिक सदस्य प्रकाश सिंह खलास्टा, ललित चौहान, अनुप भाउटा और अमित शर्मा उपस्थित रहे।