फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग अस्पताल में निशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर शुरू

विज्ञापन
ठियोग में आयोजित ​शिविर में पंजीकरण के लिए कतारों में लोग। संवाद 
विज्ञापन
1,125 मरीजों ने करवाया पंजीकरण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ तहसील ठियोग की ओर से राजकीय सिविल अस्पताल ठियोग में तीन दिवसीय निशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के पहले दिन पंजीकरण और टोकन वितरण के लिए काफी भीड़ उमड़ी। 1125 लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया। संघ के प्रधान महेंद्र चंदेल ने बताया कि शिविर 15 जून तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर में पालमपुर स्थित विवेकानंद रोटरी आई फाउंडेशन अस्पताल मरंडा के प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. रोहित गर्ग और उनकी विशेषज्ञ टीम सेवाएं दे रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को रोगियों की आंखों की जांच की जाएगी, जबकि 14 जून को चयनित मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन आधुनिक फेको तकनीक से किए जाएंगे। 15 जून को मरीजों की ड्रेसिंग, निशुल्क दवाइयों और चश्मों का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिविर में विशेष रूप से सफेद मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ वर्ष 2008 से लगातार ऐसे नेत्र चिकित्सा शिविर लगा रहा है। वर्ष 2008 से 2025 तक 15 शिविर लगाए जा चुके हैं और इस वर्ष यह 16वां शिविर है। शिविर के पहले ही दिन 1125 लोगों ने पंजीकरण करवाया है। संघ पदाधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी आंखों की जांच करवाएं और जरूरतमंद मरीजों को भी शिविर तक पहुंचाने में सहयोग करें। आयोजकों के अनुसार शिविर में सभी पात्र मरीजों को निशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर संघ के महासचिव दिग्विजय राम शर्मा, कोषाध्यक्ष हीरा सिंह स्वामी, सदस्य सुरेश भारद्वाज और नारायण सिंह गुलेरिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें