सड़क सुरक्षा अभियान रिकांगपिओ में बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त किन्नौर डा. अमित कुमार शर्मा । स
रिकांगपिओ ( किन्नौर)। रिकांगपिओ बस अड्डा में स्वास्थ्य विभाग ने निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। इस दौरान उपायुक्त किन्नौर डाॅ. अमित कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने सड़क सुरक्षा पर लोगों को जानकारी दी। इस शिविर में चालक-परिचालकों ने नेत्र की जांच करवाई। इस निशुल्क नेत्र जांच शिविर में 44 बस चालक, परिचालक सहित ट्रक चालकों के नेत्र जांच की गई। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. कविराज नेगी ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत स्वास्थ्य विभाग ने निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रामपुर जसपाल सिंह नेगी ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत सड़क सुरक्षा पर जागरुकता अभियान की शुरुआत की गई। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है और दुर्घटनाओं ने घायल व्यक्तियों की मदद के बारे लोगों को बताया जा रहा है।