रामपुर बुशहर। रामपुर के कुड़ी धार में पुलिस ने 11.39 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवकों को धर दबोचा है। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को देर शाम कुड़ी धार में गश्त के दौरान पुलिस ने यह कार्रवाई की। तीनों आरोपी जिला शिमला के रहने वाले हैं। इनकी पहचान ननखड़ी निवासी 39 वर्षीय हरविंद्र कायथ, ननखड़ी के डाकघर जाहू, गांव संध निवासी 30 वर्षीय वरुण मेहता, ननखड़ी निवासी 39 वर्षीय कोदर सिंह और कोटखाई तहसील के डाकघर पुखा, धनरोटी गांव निवासी 18 वर्षीय चिराग बंचटा के रूप में हुई है। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी संजीव गांधी ने कहा कि मामले की जांच जारी है।