फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पीएमश्री स्कूल रामपुर की चार छात्राएं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगी हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में चैंपियन बने खिलाड़ियों का शुक्रवार को स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर सहित डॉ. एसएस टेगोर, कृष्णा नेगी और शिखा लखटू ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई। छात्राओं ने अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया। सृष्टि सिंह और राशु बेशटू ने बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक, सरगम ने बॉक्सिंग में रजत पदक, तनु ने वेट लिफ्टिंग में कांस्य पदक, अंकिता और आराध्या ने वुशू में स्वर्ण पदक हासिल किया है। साथ ही बॉक्सिंग में ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर ने कहा कि खिलाड़ियों ने चयन प्रक्रिया के पहले दिन से लेकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अंतिम चरण तक अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिचय दिया। अब पीएमश्री स्कूल रामपुर की चार छात्राएं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुनर दिखाएंगी। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल के डीपी चंद्र बदरेल और पीटी सीता कायथ को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें