फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गणित-विज्ञान मॉडल में स्टेट चैंपियन बने समोली के चार छात्र, दिल्ली में दिखाएंगे प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
नॉर्थ जोन प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन, हिमाचल प्रदेश का करेंगे प्रतिनिधित्व
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समोली के चार विद्यार्थियों का चयन गणित-विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर नॉर्थ जोन के लिए हुआ है। स्टेट चैंपियनशिप में जीत हासिल करने के बाद अब ये विद्यार्थी 24 से 26 अक्तूबर तक दिल्ली में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित विद्यार्थियों में चिराग शर्मा का सेंसर आधारित मॉडल, उज्ज्वल चौहान का जैविक खेती पर आधारित मॉडल, नितिन का विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव पर आधारित मॉडल और सूर्यांश मेहता का त्रिकोणमिति पर आधारित गणितीय मॉडल शामिल है। ये सभी विद्यार्थी दिल्ली की राजगढ़ कॉलोनी स्थित गीता बाल भारती में आयोजित होने वाली नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे। विद्या भारती उत्तर क्षेत्र की इस प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश सहित पांच राज्यों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इस स्तर पर चयनित होकर विद्यार्थियों ने विद्यालय के साथ क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि को वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार के प्रति रुचि का परिणाम माना जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा ने चारों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यार्थी अपनी प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय परिवार ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें