रोहड़ू। जुब्बल–नावर–कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त चार कर्मचारी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। कांग्रेस में शामिल होने वालों में नंदपुर पंचायत निवासी भारतीय डाक विभाग से सेवानिवृत्त एमटीएस माधो राम शर्मा, ग्राम पंचायत पुजारली-3 निवासी शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त सीएचटी सुंदरलाल शर्मा, लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त हुकम चंद सुनटा और धराड़ा पंचायत निवासी पशुपालन विभाग से सेवानिवृत्त श्यामलाल झरेट शामिल हैं। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले चारों लोगों ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली, विकासपरक सोच और जुब्बल–नावर–कोटखाई क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति और जनहित के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस के साथ जुड़ने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल–नावर–कोटखाई के अध्यक्ष जितेंद्र मेहता ने नए सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को मान-सम्मान दिया जाता है और संगठन में उनकी सक्रियता व योगदान के अनुरूप उचित जिम्मेदारी दी जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता लकिंदर रपटा और संजय झोबटा भी उपस्थित रहे।