फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के चार और 29 सहायिकाओं के भरे जाएंगे पद

विज्ञापन
विज्ञापन
उम्मीदवार 15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन, 28 से 30 को होंगे साक्षात्कार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। बाल विकास परियोजना ठियोग के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में चार कार्यकर्ताओं और 29 सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी ठियोग इंद्रा शर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र भोग, कोटी, जनोग और मुंडू में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाएंगे। आंगनबाड़ी केंद्र रैल, चाखना, शडी, गुठान, दरजोलीधार, देलोगाढ, जई, क्यारू, मदोग, बगाईल, बनाडी, कुफर, धर्मपुर, बिशडी, द्राबला, टिक्कर, बडैल, कडेवग, पटरोग, सरोग, नगर परिषद ठियोग के वार्ड नंबर-3, वार्ड नंबर-5, भडयाना, किहरी, गुल्लो, गौलू, मछिवडा, दैहना और जगोडा में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पद भरे जाएंगे। इन पदों को भरने के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र है। आवेदक की वार्षिक आय सभी साधनों से 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास है। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बाल विकास परियोजना अधिकारी ठियोग ने रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र इच्छुक महिला प्रार्थी अपना आवेदन पत्र सादे कागज पर सभी सत्यापित प्रमाणपत्रों सहित दिनांक 15 सितंबर शाम 5 बजे तक कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी ठियोग जिला शिमला में जमा करवाने का आह्वान किया है। इन पदों को भरने के लिए साक्षात्कार दिनांक 28 से 30 सितंबर तक एसडीएम ठियोग के कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें