साई बिलासपुर में चयनित हुए किन्नौर के खिलाड़ी। संवाद
चार खिलाड़ियों का हुआ साई खेल छात्रावास बिलासपुर के लिए चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के चार खिलाड़ी भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के छात्रावास के लिए चयनित हुए हैं। इन खिलाड़ियों का चयन साई बिलासपुर और साईं एनटीपीसी वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर बरमाणा में हुआ है। निचार क्षेत्र से अवनी नेगी पुत्री स्व. राजेश कुमार का चयन रोइंग खेल में हुआ है। अंश नेगी पुत्र अरविंद सिंह का चयन बॉक्सिंग के लिए हुआ है। बरुआ गांव के सोहन सिंह पुत्र जितेंद्र कुमार ने भी बॉक्सिंग में स्थान बनाया है। जानी गांव की काव्य मेहता पुत्री कपिल मेहता का चयन रोइंग खेल के लिए हुआ है। चारों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से किन्नौर जिले में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।